ब्रेकिंग

पीएम आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रत्येक माह 7 को “आवास दिवस” आयोजित करने के निर्देश

25423122025113038whatsappimage2025-12-23at5.00.07pm.jpeg

-समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने पर जोर, जनजागरूकता व त्वरित निराकरण के निर्देश
दुर्ग।
राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत “आवास दिवस” का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
आवास दिवस के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों की सूची का वाचन, 90 दिवस अथवा शीघ्र आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों का सम्मान, लंबित किश्तों का त्वरित हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी भुगतान की समीक्षा, आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण तथा निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इसके साथ ही पीएमएवाई-ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता देने, पंचायत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देने तथा विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। लाभार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु टोल-फ्री नंबर 1800-233-1290 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।
बताया गया कि आवास दिवस को एक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत मासिक बैठकों के माध्यम से लाभार्थियों को स्थानीय सामग्री के उपयोग, प्रशिक्षित राजमिस्त्री की सहायता से गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण, घर के डिजाइन (20 से 25 वर्ग मीटर) तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को गति देना, लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें योजना के माध्यम से सशक्त बनाना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.