दुर्ग। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेश के अनुपालन में नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के संचालक मंडल के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 को निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, सर्वप्रथम प्रत्यायुक्त सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत दिनांक 03 जनवरी 2026 को अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 04 जनवरी 2026 को की जाएगी। इसके पश्चात 05 जनवरी 2026 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।
निर्वाचन हेतु मतदान रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान स्थल श्री गुर्जर क्षत्रीय गुजराती समाज भवन, मोतीपारा, दुर्ग निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्ति के एक घंटे पश्चात उसी स्थान पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.