ब्रेकिंग

दुर्ग पुलिस को वर्ष 2026 में और अधिक डिजिटल बनाने पर जोर, वर्षान्त पूर्व समीक्षा बैठक आयोजित

824211220250922571000571153.jpg

दुर्ग। वर्ष 2025 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में वर्षान्त पूर्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के रीडर, थाना/चौकी में कार्यरत मुंशी, मददगार एवं रीडर उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अच्छा व्यवहार करने, धैर्यपूर्वक उनकी बात एवं समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यालय से जारी पत्रों का निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रेषित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Image after paragraph

बैठक में आगामी वर्ष 2026 के लिए सभी थानों में रजिस्टरों के समुचित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। क्राइम रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, समन्स-वारंट रजिस्टर, वीसीएनबी, इंडेक्स, सस्पेक्ट एवं सजायाब रजिस्टरों का निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार नए तरीके से संधारण करने की जानकारी दी गई।
एसएसपी श्री अग्रवाल ने थानों के कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल करने के निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगन व मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने समस्त थाना/पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को अपने-अपने बीट में निवासरत व्यक्तियों की रात्रि निगरानी, गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग करने तथा इनफॉर्मेशन एवं ऑब्जर्वेशन नोटबुक में आवश्यक इंद्राज करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा, पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के लिपिक, राजपत्रित अधिकारियों के रीडर तथा थाना/चौकी के मुंशी, मददगार एवं रीडर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.