दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” परिसर में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ई.वी. गिरीश (मुंबई) के आगमन पर दुर्ग प्रेस क्लब से जुड़े समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने मीडिया जगत के सभी भाई-बहनों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर गिरीश द्वारा बहुप्रतीक्षित शिविर “वाह ज़िंदगी वाह” की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह शिविर 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8:00 से 9:00 बजे एवं संध्या 7:00 से 8:00 बजे दो सत्र होंगे। शिविर के माध्यम से संकल्प, संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाई जाएगी, ताकि आने वाला नया वर्ष 2026 खुशियों, उमंग और तनावमुक्त जीवन के साथ शुरू किया जा सके।
प्रोफेसर गिरीश ने बताया कि राजयोग ध्यान विधियों के 30 वर्षों के अभ्यास, ईश्वर-प्रदत्त बुद्धिमत्ता एवं आध्यात्मिकता से प्राप्त अंतर्दृष्टि के समन्वय से वे लोगों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में संतुलन एवं बेहतर जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देते रहे हैं। उन्होंने इसरो, नाबार्ड, भारतीय सेना-आसाम राइफल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा संस्थान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में व्याख्यान दिए हैं।
शिविर में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन पंजीयन अनिवार्य है। प्रतिभागी सुबह या शाम, किसी भी एक सत्र में शिविर का लाभ ले सकते हैं। नगर में आमजन तक जानकारी पहुंचाने हेतु कार्ड वितरित किए जा रहे हैं तथा प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर दिए गए QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों ने शिविर को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.