दुर्ग

सुबह के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं, आयुक्त बोले,सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

40117122025113516whatsappimage2025-12-17at5.03.04pm.jpeg

दुर्ग। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। तड़के सुबह शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अग्रवाल ने सड़क, नालियों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य क्षेत्रों की साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी, कचरा एकत्र होने और समय पर उठाव न होने की शिकायतें मिलीं। इस पर आयुक्त ने संबंधित  कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई करने और निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Image after paragraph

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने रास्तों के किनारे जमा झाड़ियों को काटने, नालियों की नियमित सफाई कराने और मुख्य मार्गों पर गंदगी न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने टीम को यह भी कहा कि जिन वार्डों में शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मालवीय नगर क्षेत्र दीपक नगर में सड़क किनारे दुकानों के साइन बोर्ड एवं आसपास साइन बोर्ड निकलवाने के निर्देश।और भीड़भाड़ वाले स्थानों स्टेशन रोड ग्रीन चौक क्षेत्र में सड़क किनारे ठेलो को हटवाने के निर्देश ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए दुकानदारों व आस-पास के व्यवसायियों को भी जागरूक किया साथ ही गन्दगी करने वालो से जुर्माना वसूल करने के निर्देश। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने शीतला तालाब कसारीडीह, गोंडवाना भवन का भी निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, उपअभियंता श्रीमती अर्पणा मिश्रा,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,राहुल सहित वार्ड सफाई दरोगा,सुपर वाइजर के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद रहें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.