दुर्ग। नगर की प्रतिष्ठित ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में लगातार 30 वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सेवा सम्मान पत्र प्रदान कर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

मुख्यमंत्री ने दोनों पदाधिकारियों की निस्वार्थ सेवा, समाजहित में किए गए कार्यों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में निभाई गई मूल्यवान भूमिका की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर को इससे पूर्व भी माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के सदस्यों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.