भिलाई। भारतीय बौद्ध महासभा- भिलाई (प.कं.119) के कार्यकारिणी का चुनाव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर- 6, भिलाई में रविवार 14 दिसंबर को कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी एल. उमाकांत ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे चली। जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं कुल 87.35 प्रतिशत मतदान हुआ। रात्रि 7 बजे के बाद मतगणना प्रारम्भ की गयी एवं विभिन्न वार्डो से सदस्य निर्वाचित हुए जिसमें तीन वार्ड के सदस्य निर्विरोध चुने गए।
.jpeg)
चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड क्रं. 1 एस. सी. गौउरकर (निर्विरोध) ,वार्ड क्र. 2 आनंद रामटेके,वार्ड क्र. 3 सविता मेश्राम,वार्ड कं. 4 देवानंद मेश्राम,वार्ड क्र. 5 ठानेन्द्र कामडे,वार्ड क्र 6 अशोक कुमार श्यामकुंवर,वार्ड क्र 7 धीरेन्द्र दिगंबर धमगाये,वार्ड क्र 8 शैलेश कुमार सुखदेवे,वार्ड क्र 9 प्रदिप सोमकुंवर,वार्ड क्र. 10 हरिकिशन भोवते (निर्विरोध),वार्ड क्र. 11 जे. बी. पाटील,वार्ड क्रं. 12 अशोक नंदेश्वर,वार्ड क्रं. 13 आशीष चौहान,वार्ड क्रं. 14 भागवतराव बागड़े, वार्ड क्र . 15 कीर्ती लांजेवार, वार्ड क्र. 16 कृष्णा राव बंसोडकर, वार्ड क्र. 17 विनोद वासनिक, वार्ड क्र. 18 प्रितेश पाटील, वार्ड कं. 19 वीरेन्द्र, वार्ड क्र. 20 द्वारका प्रसाद भोईर, वार्ड कं. 21 धनंजय कुमार मेश्राम, वार्ड क्र . 22 रंजू खोब्रागड़े (निर्विरोध), वार्ड क्र. 23 जालेन्द्र उके, वार्ड क्र. 24 राजेश गजभिये और वार्ड क्र. 25 महेन्द्र कुमार खोबरागड़े शामिल हैं। सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को रात्रि में ही प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई दी गयी चुनाव संचालन में सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रभाकर खोब्रागड़े, नरेश कुमार मेश्राम, अनिल रंगारी तथा श्रीमती भारती खांडेकर का सहयोग रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.