दुर्ग

धान खरीदी का लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर कोलिहापुरी, कुथरेल और रिसामा में किसानों का प्रदर्शन

81015122025112714whatsappimage2025-12-15at4.56.23pm.jpeg

दुर्ग। पिछले एक महीने से धान खरीदी की धीमी गति से त्रस्त किसानों ने छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर आज कोलिहापुरी, कुथरेल और रिसामा में खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने घान खरीदी की गति बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी किया।
किसानों ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए टोकन के लिए भटकना पड़ता था किसानों के असंतोष के दबाव में सरकार ने आनलाइन टोकन 24 घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है लेकिन जब तक प्रतिदिन धान खरीदी का लिमिट नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
किसानों ने कहा कि पहले खरीफ धान की बोनी के समय किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए जद्दोजहद करना पड़ा था और अब रबी फसलों की बोनी किसान इसलिए नहीं कर पा रहे हैं कि समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है।
आज के प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त, मनोज मिश्रा, सुमिरन गुप्ता के अलावा रिसामा में जनपद सदस्य ढालेश साहू भी शामिल हुए। किसान नेताओं ने किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.