भिलाई/दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के बाजू में 25 से 29 दिसंबर तक सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति के द्वारा किया जा रहा है, जिसके संयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में तैयारियाँ युद्ध स्तर पर जारी हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए दुर्ग–भिलाई क्षेत्र को प्रखंडों में विभक्त कर दिया गया है, जहां मातृ शक्तियां आमंत्रण कार्ड और पीला चावल लेकर घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रही हैं।
कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजन समिति द्वारा दुर्ग–भिलाई में विभिन्न समाजों के नाम से लगभग 100 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों में प्रत्येक समाज अपनी परंपरा, संस्कृति और विशेष कलाकृतियों का प्रदर्शन करेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वज लगाने की तैयारी भी जोरों पर है।
समिति के संयोजक एवं कथा आयोजक राकेश पाण्डेय ने आमजन से आग्रह किया है कि कथा अवधि के दौरान अपने घरों की छतों पर भगवा ध्वज अवश्य लगाएं, ताकि सम्पूर्ण दुर्ग–भिलाई भगवामय वातावरण से अभिभूत हो सके। आयोजन समिति के अनुसार, दिव्य हनुमंत कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.