अपराध

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रदर्शनकारियों ने रोकी कार, कलेक्ट्रेट के सामने मचा बवाल

69924112025132953whatsappimage2025-11-24at6.57.12pm.jpeg

-जमीन की सरकारी गाइडलाईन में वृद्धि से नाराज प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया धक्का मुक्की करने का आरोप
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जमीन की सरकारी गाइडलाईन में 5 प्रतिशत वृद्धि का फरमान जारी किया गया है। इस आदेश से प्रॉपर्टी डीलर्स के अलावा दस्तावेज लेखकों व जमीन की रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों में आक्रोश का माहौल है। इसी मुद्दे को लेकर वे सोमवार को प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा जमीन की सरकारी गाइडलाईन में वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वृद्धि के निर्णय को वापस लेने जोरदार आवाज बुलंद की गई। इस बीच कलेक्ट्रेट के सामने से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की कार गुजर रही थी। वे ऋषभ कॉलोनी निवासी प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा के परिवार से मुलाकात कर वापस लौट रहे थे। उनके  साथ दुर्ग के स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रॉपर्टी डीलर्स, दस्तावेज लेखकों व जमीन की रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की कार को ऋषभ कॉलोनी की ओर से आते देख कलेक्ट्रेट के सामने अचानक रोक लिया। प्रदर्शनकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपनी मांगो से अवगत कराना चाहते थे।

Image after paragraph

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से नारेबाजी भी जारी रही। जिससे नाराज दुर्ग के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार से उतरकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया। जिससे भाजपा नेताओं व प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। प्रदर्शनकारियों के वहां से हटने के बाद ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की कार वहां से आगे बढ़ पाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे कलेक्ट्रेट के सामने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर धक्का मुक्की कर सड़क से हटाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं के व्यवहार से प्रदर्शनकारी खासे आक्रोशित रहे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने जमीन की सरकारी गाइडलाईन में 5 प्रतिशत वृद्धि कर दी है। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में जमीन की रेट बढ़ गई है। रजिस्ट्री शुल्क में भी व्यापक वृद्धि हुई है। स्टॉम्प की दर भी बढ़ गई है। जमीन की खरीदी-बिक्री पर इसका असर व्यापक रुप से पड़ रहा है। जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वहीं प्रॉपर्टी डीलर्स, दस्तावेज लेखकों व जमीन की रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोग प्रभावित हो रहे है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि राज्य सरकार जमीन की सरकारी गाइडलाइन में 5 प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय को तत्काल वापस लें। इस संबंध में प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है। प्रदर्शन में जिले के प्रॉपर्टी डीलर्स, दस्तावेज लेखकों व जमीन की रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.