ब्रेकिंग

रिटायर कर्मी बोले-जब भी जरूरत पड़ी सेक्टर-4 सोसाइटी ने दिया सहारा

45421112025120921whatsappimage2025-11-21at5.29.46pm(1).jpeg

-बीएसपी सेक्टर-4 सोसाइटी में अक्टूबर के रिटायर कर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई 
भिलाई।
बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 में समारोह का आयोजन कर माह अक्टूबर 2025 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। इन वरिष्ठ कर्मियों के स्वागत उपरांत सोसाइटी के अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
श्री देवांगन ने सभी वरिष्ठ कर्मियों को जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कर्मियों के बीच सोसाइटी ने जो स्तर बनाया है, वह सब आप लोगों के योगदान से ही संभव हुआ है। इसलिए कभी भी खुद को इस सोसाइटी से अलग न समझें। इस दौरान रिटायर कर्मियों ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए सोसाइटी से अपने लगाव को लेकर उद्गार व्यक्त किए। 
वायर रॉड मिल से रिटायर भागीरथी सिन्हा ने कहा कि सोसायटी की सदस्य संख्या कम नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा पारदर्शी कामकाज और कहीं नहीं होता है।  मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप (मार्स-1) से रिटायर शरद चंद ताम्रकार ने कहा कि पूरे सेवाकाल के दौरान जब भी जरूरत पड़ी सेक्टर-4 सोसाइटी ने बड़ा सहारा दिया। यहां तक कि खुद का मकान और प्लाट लेने में  सोसायटी ने विशेष योगदान दिया। 

Image after paragraph

रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से रिटायर रामकृष्ण साहू ने इस दौरान अपनी छत्तीसगढ़ी कविता के माध्यम से किसानों के मर्म हृदय को छुआ। उन्हें कविता पर खूब दाद मिली। और हैंडलिंग प्लांट से रिटायर हरभजन सिंह ने कहा कि यहां कभी कोई भुगतान रुका नहीं। समय पर यहां सारे कार्य निष्पादित होते हैं, इसलिए उन्हें इंश्योरेंस का भुगतान भी समय पर हुआ। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से रिटायर शमीम अख्तर ने कहा- सोसायटी के स्टाफ और पदाधिकारियों का रवैया हमेशा सहयोगात्मक रहा और यही परंपरा आगे भी बनाए रखें।
इसी तरह स्टील मेल्टिंग शॉप 2 से शैलेश गजभिए, स्टील मेल्टिंग शॉप 3 से विनोद नायर, प्लेट मिल से सुखित राम लहरे, नूर मोहम्मद, नील कुमार चंद्रहास, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से अप्पा राव, दीपचंद साव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर वानवे, पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से सतीश, मेडिकल से पी शाहिना सुरेश, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से शांतनु राम साहू और वायर रॉड मिल से संजय कुमार मिश्रा ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। सभी रिटायर कर्मियों ने सोसायटी की कार्य प्रणाली को सराहा।
 इस अवसर पर उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बन्छोर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में  मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक शशि भूषण सिंह ठाकुर और आभार प्रदर्शन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.