दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इसी प्रकरण में 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
18 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा प्वाइंट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर सफेद पॉलीथिन में प्रतिबंधित टैबलेट – अल्फाजोलम एवं डायक्लोमिन बड़ी मात्रा में बिक्री हेतु ले जाते पाया गया। मौके से प्रतिबंधित दवाएं, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 626/25 धारा 8, 22, 27(क) NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी मिली। पूछताछ के लिए नागपुर के ईतवारी क्षेत्र में स्थित न्यू लाइफ मेडिकल के संचालक अशद नोमान से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह दुर्ग निवासी शुभम निर्मलकर के साथ मिलकर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता था।
दोनों आरोपियों— शुभम निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिकोला बस्ती, मोहन नगर। एवं अशद नोमान मुस्ताक हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी सतरंजीपुरा, थाना लकड़गंज, नागपुर (महाराष्ट्र) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस की अहम भूमिका रही है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.