छत्तीसगढ़

स्वेदेशी अपनाएं भारत को विकसित बनाए-विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर

320191120251655511000406535.jpg

-मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रोजगार मेले के माध्यम से छात्र छात्राओं कों दिए नियुक्ति पत्र
बालाघाट।
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 19 नवंबर कों उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के  खेल मैदान में आयोजित स्वेदेशी मेले में हुए शामिल। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त छात्र व छात्राओं कों नियुक्ति पत्र दिए। इस कार्यक्रम में सिवनी-बालाघाट सांसद श्रीमति भारती पारधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमति मौसम बिसेन,कटंगी विधायक गौरव पारधी, लांजी विधायक राजकुमार क़र्राहे,  कलेक्टर मृणाल मीना,पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन,पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वेदेशी व रोजगार मेले में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बालाघाट जिला दूरस्थ व सीमावर्ति जिलों में आता है इस जिले में नवयुवकों कों रोजगार मिलने से उनके घर की आर्थिक स्थिति सुधरने के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया की मध्यप्रदेश राज्य के विकास के लिए हम सभी कों स्वदेशी अपनाने पर जोर देना होगा तभी भारत देश का भी सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होंने आम जन से भी वोकल फॉर लोकल होने पर जोर दिया ताकि स्वेदेशी उत्पादनकर्ता को उसका लाभ मिल सकें।
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमति मौसम बिसेन ने  बताया कि स्वेदेशी मेले की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती से हुई। इस मेले में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 4 हज़ार से भी ज्यादा युवाओं कों रोजगार मिला है। उन्होंने आमजन से कहा कि वे स्वेदेशी वस्तुओं के क्रय व विक्रय पर जोर दे ताकि भारत देश का सर्वांगीण विकास हो सकें।
कार्यक्रम कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया की रोजगार मेले में 8 कंपनियों के माध्यम से लगभग 4 हजार से ज्यादा बच्चों कों रोजगार प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया की इस रोजगार मेले में ऐसे बच्चें भी शामिल हुए है जो अन्य राज्यों में दैनिक वेतन की मजदूरी करते थे। इन प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिलने से बच्चों कों एक नए जीवन की आशा की किरण मिली है। कलेक्टर श्री मीना ने बताया की स्वेदेशी कों हम सभी कों अपनाना चाहिए ताकि मध्यप्रदेश के साथ साथ भारत का भी समुचित विकास हो सकें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.