दुर्ग-भिलाई

सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन..

48105042025154303img-20250405-wa0210.jpg

दुर्ग। अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर दीपक नगर की नव निर्माण के लिए भूमिपूजन विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में निगम के सभापति श्याम शर्मा उपस्थित रहे।
बता दे कि यह मंदिर 1972 से शुरू होकर 1973 में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर के लिए भूमि दान बालाजी राव टोपे के द्वारा किया गया था। मंदिर अत्यंत जीर्णशीर्ण हो चुका था विधायक गजेंद्र यादव ने इस मंदिर के नवनिर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 20 लख रुपए देने का घोषणा किया है। इसके अलावा मंदिर के सम्मानित संरक्षकगण  विजय अग्रवाल, हितेश पटेल, सुधीर अग्रवाल,  संतोष गोलछा, कांति पारख,  राजेश सिंह , राजेश शुक्ला एवं समिति के अध्यक्ष  अनूप गटागट ने मुक्त हाथ से सहयोग प्रदान किया है। लगभग एक करोड रुपए की अनुमानित लागत से तैयार होने वाला यह हनुमान मंदिर अपने आप में आस्था एवं भव्यता का अनूठा संगम होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप गटागट ने निर्माण की भावी रूपरेखा अतिथियों के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कोषाध्यक्ष  विजय जलकारे ने मंदिर के इतिहास के विषय में प्रकाश डाला। महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने मंदिर निर्माण हेतु समिति को बधाई देते हुए सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने हेतु शहर वासियों को प्रेरित किया । मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गजेंद्र यादव ने समिति के सदस्यों को आस्वस्त किया कि भव्य मंदिर के निर्माण में उनके द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो किअपनी पहली विधायक निधि से विधायक गजेंद्र यादव ने शहर के विभिन्न मंदिरों के जिणोद्धार हेतु भरपूर राशि प्रदान की थी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पार्षद मनोज सोनी ने किया । भूमि पूजन के इसअवसर पर  पंडित अशोक शास्त्री , श्रीमती शकुंतला चौबे, मूलचंद साहू , विनोद मून, प्रकाश परिहार, बी डी यादव, श्रीमती मीना सिंह,  प्रमोद शर्मा, जीसंदीप मानापुरे,  निजाम भाई , अजय गुप्ता,  राहुल परिहार,  मनोज मून, आशीष चांदेकर, गोलू सोनी,  हरि साहू नरहर उमरे, श्रीमती रमा सोनी, श्रीमती जमुना निर्मलकर, श्रीमती जंत्री बाई झरना पटनायक एवं बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.