दुर्ग। राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आ रही जमीनी चुनौतियों को देखते हुए, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे राज्य में सुदृढ़ SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि प्रत्येक विधानसभा में इस प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक तथा अधिकतम जनभागीदारी आधारित बनाया जा सके।इसी क्रम में राजीव भवन, दुर्ग में बुधवार को दोपहर 3 बजे, विनोद वर्मा, जो हाल ही में दिल्ली में आयोजित मास्टर ट्रेनिंग से लौटे हैं, ने दुर्ग शहर विधानसभा के BLA-02 को लगातार दो घंटे का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। बैठक में SIR प्रक्रिया के तकनीकी बिंदुओं, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
- BLA-02 यह सुनिश्चित करें कि सभी BLO घर-घर पहुँचें और दुर्ग का कोई भी मतदाता SIR प्रक्रिया से वंचित न रहे।
- BLO द्वारा भरे जा रहे फॉर्मों की संपूर्ण निगरानी BLA-02 करें—फॉर्म सही भरे जा रहे हैं या नहीं, फोटो व दस्तावेज पूरे हैं या नहीं, तथा BLO नागरिकों को सही सूचना दे रहे हैं या नहीं।
- प्रत्येक BLO यह ध्यान रखे कि फॉर्म बिना त्रुटि, निर्धारित प्रारूप में और पूर्ण जानकारी के साथ भरा जाए।
- टीमवर्क और अधिकतम सतर्कता ही SIR प्रक्रिया को सफल बना सकती है

बैठक में मौजूद पदाधिकारी..
बैठक में BLA के साथ-साथ मुख्य रूप से अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, ब्लॉक अध्यक्षगण, राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कौशल किशोर सिंह, तथा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के पदाधिकारी शामिल रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.