दुर्ग। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का शुभारंभ किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष श्रद्धालु ट्रेन को विधिवत रवाना किया।

विशेष ट्रेन के प्रस्थान के दौरान स्टेशन परिसर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए भावविभोर होकर इस यात्रा में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सुखदेव देवांगन, महामंत्री चंदु देवांगन, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, मुख्य स्टेशन प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे। आस्था और भक्ति से परिपूर्ण यह क्षण दुर्ग के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.