समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई में योजित हुनर फेस्ट-2025 का समापन भव्यता के साथ हुआ। 10 नवंबर से 17 नवंबर तक चले इस फेस्ट में कुल 23 विधाओं में विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें महाविद्यालय के 6 विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विभागों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा, और डीन एकेडमिक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार के साथ हुई।
छात्रों के हुनर को मंच देता है यह कार्यक्रम – प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने स्वागत भाषण में कहा कि ‘हुनर फेस्ट’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की प्रतिभा को सामने लाने का उत्कृष्ट अवसर है। सभी छात्रों ने हर प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।

युवा स्टार्टअप शुरू करें, नौकरी मांगने की लाइन में न लगें – विधायक ललित चंद्राकर
मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष के साथ की। उन्होंने कहा
“भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है, यह सनातन संस्कृति का प्रभाव है। हमारा देश सदैव से ज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा है। हमें भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। हमारी युवा पीढ़ी स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार देने वाली बने, न कि नौकरी मांगने वालों की कतार में खड़ी हो।”
उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 और ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहे अवसरों का भी उल्लेख किया।

रोमांचक प्रतियोगिताएँ और हवाबाज़ रैंप वॉक ..
हुनर फेस्ट के दौरान-
टेबल टेनिस, हाथ कुश्ती (पुरुष एवं महिला), सांप-सीढ़ी,रंगोली, पेंटिंग,वाद-विवाद,प्रश्नोत्तरी,फुटबॉल, मेहंदी,शतरंज,क्रिकेट, एकल एवं युगल गीत,युगल नृत्य
जैसी कई प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।
रंगोली व पेंटिंग की थीम छत्तीसगढ़ की आदिवासी जनजाति रही, जबकि वाद-विवाद का विषय ‘छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष – विकास की यात्रा’ पर केंद्रित रहा।
अंतिम दिन रस्साकशी और भूतो की थीम पर आधारित रैंप वॉक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। छात्रों के रचनात्मक और आकर्षक प्रदर्शन ने माहौल में अलग ही ऊर्जा भर दी।

पुरस्कार वितरण समारोह में निम्न परिणाम घोषित किए गए..
प्रथम स्थान – शिक्षा विभाग
द्वितीय स्थान – वाणिज्य विभाग
तृतीय स्थान – प्रबंधन विभाग
चतुर्थ स्थान – विज्ञान विभाग
पाँचवां स्थान – कला एवं कंप्यूटर विभाग
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह सीड बॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई ..
आभार ज्ञापन डीन एकेडमिक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कृति का संतुलित मेल ही ऐसे कार्यक्रमों में दिखाई देता है। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह से इस फेस्ट को यादगार बनाया।आयोजन की संयोजक डॉ. संदीप जसवंत एवं डॉ. लक्ष्मी वर्मा थीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अतिथि उपस्थित रहे। संचालन उमंग और डॉ. वंदना सिंह द्वारा किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.