होम / बड़ी ख़बरें / बांसपारा में नाले में मिली एक युवक की लाश, हत्या की आशंका
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र में एक और हत्या का मामला सामने आया है, जहां बांसपारा में एक युवकबांसपारा में एक युवक की लाश नाले में मिली की लाश नाले में मिली है। मृतक की पहचान संजय यादव (संजु) के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ।
मृतक युवक की पहचान आनंद चौक पचरी पारा निवासी संजय यादव पिता बसंत यादव 22 वर्ष के रूप में हुआ है। युवक मेकेनिक का काम करता था। पिता मजदूरी करता है। बताया जा रहा है किया घटना रात 12 बजे के आसपास की है जहां पर कुछ लड़कों के साथ मारपीट की घटना हुई है जिससे युवक की मौत हो गई। लेकिन सोचने की बात है कि युवक की लाश आखिर नाले के इतने अंदर कैसे घुसा? क्या लाश को छुपाने का प्रयास किया गया। जांच की पहलू है।
जिस जगह पर युवक की हत्या हुई है उसी जगह के पीछे पतली सी गली में अंदर शराब गांजा पीने के सबूत मिले हैं जहां पर बैठने के लिए पत्थर द्वारा कुर्सी बनाकर रखा गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.