दुर्ग। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (IPS) आज उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ - नगपुरा पहुंचे। उन्होंने तीर्थपति श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ प्रभु के दर्शन-वंदन कर परिसर में संचालित विविध सेवाओं - आरोग्यम्, वर्धमान गुरूकुल तथा श्री पार्श्व गौसेवालय का विस्तृत अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री अग्रवाल ने तीर्थ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान तीर्थ अध्यक्ष गजराज पगारिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “परिसर में अद्भुत और असीम शांति का अनुभव होता है, निस्संदेह यह अत्यंत प्रभावशाली तीर्थ स्थल है।”
कार्यक्रम में आरोग्यम् नगपुरा के सचिव संतोष यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानेश्वर टंडन तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य उपाध्याय उपस्थित रहे। तीनों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल को तीर्थपति की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.