दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज शीतला माता मंदिर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे पहले मंत्री श्री यादव ने माता शीतला मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डोमशेड, मंच एवं अहाता निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का शुभारंभ किया।
माता शीतला मंदिर जो वार्ड क्रमांक 09 और 05 के समीप स्थित है, आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि चण्डी माता मंदिर और शीतला माता मंदिर दुर्ग जिले की आस्था और शक्ति के प्रतीक हैं। माता शीतला के चरणों का जल यदि बच्चों पर छिड़का जाए, तो बीमारियां दूर होती हैं। मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि डोमशेड का निर्माण भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसकी सुंदरता और आस्था की भावना को अनुभव कर सकें। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद निलेश अग्रवाल एवं ज्ञानेश्वार ताम्रकार, सभापति श्याम शर्मा, कार्यपालन अभियंता जे.के. मेश्राम तथा अनुविभागीय अधिकारी सी.के. सोने तथा कमलेश फेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक गण उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.