ब्रेकिंग

छ.ग. देश की अर्थव्यवस्था में छुपा रुस्तम राज्य है: डॉ रमन सिंह

430091120250702571000350883.jpg

-डॉ. सिंह छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  दुर्ग स्थित आनंद रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंड्रस्टीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के अध्यक्ष अनूप गटागट एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि चेम्बर एक ऐसा मंच है, जो सरकार और व्यापारियों के बीच पुल का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2024 में उद्योग की बेहतर नीति लाई है। सरकार की नई उद्योग नीति का लाभ यहाँ के व्यापारियों के साथ प्रदेश की जनता को भी मिलेगी।

Image after paragraph

उन्होंने  कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश का 8 से 9 करोड़ का बजट आज 160 करोड़ तक पहुंच गया है, यह प्रदेश की विकास को प्रदर्शित करती है। छत्तीसगढ़ की बढ़ती इकॉनामी ग्रोथ विकास को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने छ.ग. में एम्स, टेक्निकल यूनिवर्सिटी, आईआईटी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके यहां खुलने से देश में प्रदेश की पहचान बनी है। छ.ग. देश की अर्थव्यवस्था में छुपा रुस्तम राज्य है। बहुत जल्द छ.ग. आर्थिक रूप से देश का दूसरा व तीसरा राज्य बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की नीति और नियत ठीक रहे तो प्रदेश की विकास में कामयाबी मिलेगी। प्रदेश सरकार अपने आर्थिक नीति के बल पर मोदी की गारंटी को क्रमशः पूरा करने में सफल हुई है। 

Image after paragraph

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार व्यापारियों ने सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन किये है। जय व्यवहार जय व्यापार में जिनका व्यवहार अच्छा रहता है, वह सफल व्यापारी होता है। पीडीएस प्रणाली, किसानों की खाते में राशि हस्तांतरण छ.ग. की देन है। व्यापार, सहकार और शासन तीनों के समानता से कुशल व्यापार का संचालन होता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के समय चेम्बर ऑफ कॉमर्स के योगदान भुलाया नहीं जाता। मंत्री श्री यादव ने नई पदाधिकारियों को सेवा भाव से आगे भी कार्य करने के लिये शुभकामनाये दी। समारोह को चेम्बर के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थॉरानी, संजय रुंगटा, अनुप गटागट, कुलदीप सिंह, अशोक राठी, प्रहलाद रूंगटा, दीपक चोपड़ा, डा. राहुल गुलाटी, डॉ. मानसी गुलाटी, जवाहर जैन सहित चेम्बर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.