राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने आरती एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में स्नेहित भोज का आयोजन किया गया। भोज के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य के विकास एवं लोकहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.