छत्तीसगढ़

साजा में चातुर्मास पर्व पर सर्व समाज ने पेश की सामाजिक एकता की मिसाल

28104112025134602whatsappimage2025-11-04at7.14.23pm.jpeg

-जैन साधु-साध्वी संतों के नगर भ्रमण पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ऐतिहासिक स्वागत
साजा।
चार माह से चल रहे चातुर्मास पर्व के पावन अवसर पर साजा नगर में सर्व समाज द्वारा सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
जैन साधु-साध्वी संतों के नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने पूरे श्रद्धा भाव से दीप जलाकर, रंगोली सजाकर और आरती उतारकर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।
जैन उपासना भवन मूलचंद शर्मा परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा साजा के प्रमुख वार्डों — बाजार चौक, बाबा रामदेव वार्ड सहित नगर के प्रमुख मार्गों — से होते हुए जैन भवन तक पहुंची।

Image after paragraph

इस दौरान माहेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज, जैन श्री संघ एवं नगर के सभी वर्गों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संतों का काफिला पुराने राम मंदिर मार्ग से होकर पूरे नगर का भ्रमण करता रहा। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए, फूलों की वर्षा की और भजन-कीर्तन के मधुर स्वर से नगर को भक्ति रंग में रंग दिया।
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष कमलेश जैन, संजय जैन, महेश्वरी पंचायत अध्यक्ष रमेश राठी, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, हरिशंकर तिवारी, पूरणमल बागरिचा, धर्मचंद जैन, अधिवक्ता मूलचंद शर्मा, महेंद्र राठी, भगवानदास राठी, संतोष राठी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भक्ति, आस्था और एकता से ओतप्रोत यह आयोजन साजा नगर के धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक बन गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.