-थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने एक भूमि धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित दस्तावेज (फर्जी आम मुख्त्यारनामा व इकरारनामा) तैयार कर लाखों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी पुसऊराम साहू निवासी ग्राम पतोरा, थाना उतई ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके तथा उनकी मां स्व. सुरजाबाई साहू के नाम पर मौजा पतोरा, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में भूमि दर्ज है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पुत्र रूपेश कुमार साहू पर दबाव बनाकर भूनेश्वर साहू, देवादास मानिकपुरी, पूरन लाल साहू एवं उनके साथियों ने अनुचित लाभ प्राप्त करने की नीयत से उप-पंजीयक कार्यालय दुर्ग में एक कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कराया।
यह दस्तावेज प्रार्थी व उसकी मां की अनुपस्थिति में, उनकी जानकारी और सहमति के बिना बनाया गया। आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों से हस्ताक्षर व अंगूठा निशान करवाकर फर्जी दस्तावेज निष्पादित किया, जिससे जमीन हड़पने का प्रयास किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 420, 423, 467, 468, 470, 471, 120-बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों भूनेश्वर प्रसाद साहू (ग्राम पतोरा), देवादास मानिकपुरी (ग्राम अचानकपुर), और पूरन लाल साहू (ग्राम अचानकपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर इकरारनामा के माध्यम से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.