दुर्ग-भिलाई(मोरज देशमुख)। शहर में लगातार बढ़ रही हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं अब आम बात हो चली थीं। इस बढ़ते अपराध पर दक्षिणापथ डिजिटल मीडिया ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर के प्रकाशित होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। नागरिकों ने दुर्ग पुलिस प्रशासन से अपराध पर लगाम लगाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
जनता का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।
प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि अब लगातार बढ़ते अपराधों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, खबर के बाद पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.