दुर्ग(मोरज देशमुख)। भिलाई-दुर्ग में बढ़ती चाकूबाजी और कटरबाजी को रोकने दुर्ग पुलिस अब लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया अकाउंट में हथियार लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में छावनी थाना क्षेत्र से 12 हथियार जब्त किए गए हैं। वहीं दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र से 2 आरोपियों के पास से हथियार जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 4 दिनों के भीतर 300 से ज्यादा अकाउंट खंगाले गए, जिनमें कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू, कटर और धारदार हथियार मंगा रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। वहीं पोस्ट करने वालों में नाबालिगों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे पोस्ट करने वाले नाबालिगों के पैरेंट्स को बुलाकर समझाइश दी गई है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने वाली एजेंसियों को भी दुर्ग पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि सामान देने से पहले उसे स्कैन करें। और अगर ऑर्डर में ऐसे हथियार आते हैं, तो संबंधित थाना क्षेत्र को इसकी सूचना अवश्य दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.