छत्तीसगढ़

श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में नूतन वर्ष का मंगल आयोजन

555221020250414591004659244.jpg

 

Image after paragraph

- वीर संवत् 2552 का स्वागत पूज्य साध्वीवृंद की निश्रा में हुआ

नगपुरा। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ पारसनगर नगपुरा में बुधवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को वीर संवत् 2552 के नूतन वर्ष अभिनंदन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकृपा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, पारसनगर (अहमदाबाद) द्वारा तीर्थ में संचालित श्री पार्श्व गौसेवालय (गौशाला) में आहार, पानी, हरी घास, गुड़ व सूखा चारा वितरण से हुआ। पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय राजयशसूरीश्वरजी म. सा. की दिव्य कृपा से इस पुनीत सेवा का लाभ अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने लिया।

इस अवसर पर पूज्य साध्वीवृंद — साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्रीजी, साध्वी श्री लब्धियशा श्रीजी तथा साध्वी श्री आज्ञायशा श्रीजी म. सा. की निश्रा में श्री उवसग्गहरं पार्श्व जिनालय का द्वारोद्घाटन किया गया। द्वारोद्घाटन का लाभ श्रीमती निरुपमाबेन जयंतिलाल गोलछा परिवार (बैतूल) ने लिया।

निर्वाण लड्डू समर्पण का लाभ राजेश जैन (विजयवाड़ा) को प्राप्त हुआ। वहीं गौतम स्वामी जी मंदिर के द्वारोद्घाटन का लाभ  देवीचंदजी-विमलादेवी पारेख परिवार (दाढ़ी, रायपुर) ने लिया। वासक्षेप पूजा का लाभ नेमकुमार गोलछा परिवार (बैतूल) तथा मोदक समर्पण का लाभ हर्षित भाई-नेहाबेन-यश-हर्षवी टोलिया परिवार (अहमदाबाद) ने लिया।

द्वारोद्घाटन पश्चात् सामूहिक प्रभु दर्शन एवं चैत्यवंदन का आयोजन हुआ। अंत में पूज्य साध्वीवृंद द्वारा नूतन वर्ष का महामांगलिक प्रवचन दिया गया और सभी को शुभाशीष प्रदान की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष गजराज पगारिया एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़ सहित ट्रस्ट के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.