होम / बड़ी ख़बरें / सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा
बड़ी ख़बरें
आलबरस/ दुर्ग (मोरज देशमुख)। बुधवार को ग्राम पंचायत आलबरस में बड़े हर्षोल्लास के साथ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में गांव के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में खो-खो, फुगड़ी, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी (बालक-बालिका वर्ग) तथा गेड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष अंडा निकम लिकेश्वर देशमुख, पूरन देशमुख, शिक्षक गण, पंचगण, गांव के नागरिक गण, माताएं, प्यारे बच्चे एवं सैनिक भुवन लाल देशमुख (सरपंच ग्राम पंचायत आलबरस) की विशेष उपस्थिति रही।
गांव के नागरिकों ने खेल भावना के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.