रायपुर/बिहार । छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंन्द्र यादव पर बिहार चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगा है। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र यादव के खिलाफ र्मोचा खोल दिया है और दिल्ली स्थित नये कांग्रेस भवन के सामने हाथों में पाम्पलेट लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी टिकट बेचे जाने का आरोप लगा है। दोनों पर टिकट दलाली का आरोप बिहार कांग्रेस के साफ़ छवि के नेता लगा रहे है।
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए बिहार चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है तथा उनका सहयोग करने के लिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। एक ओर कांग्रेस बिहार में चुनाव जीतने का भरोसा जता रही है। वहीं दूसरी ओर छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव पर टिकट दलाली का आरोप बिहार कांग्रेस के साफ छवि वाले नेता लगा रहे है। जिन्होंने आज हाथों में पाम्पलेट लेकर कांग्रेस के दिल्ली स्थित नए दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। जिसमे लिखा हुआ था कि देवेन्द्र यादव टिकट बेचना बंद करो। इससे कांग्रेस पार्टी की फज़ीहत देशभर में हो रही है। कहा यह भी जा रहा है कि भूपेश बघेल के कहने पर ही कांग्रेस आलाकमान ने बिहार के लिए पर्यवेक्षक के लिए सहयोग करने हेतु बिहार कांग्रेस कमेटी के लिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है लेकिन बिहार कांग्रेस जनों का आरोप है कि वह टिकट की दलाली कर रहे हैं और टिकट की खरीदी बिक्री कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.