बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तीन फेरीवाले रहस्यमय तरीके से गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि तीनों फेरीवाले उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और गांव-गांव घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे. परिजनों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने तीनों का अपहरण किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा व भोपालपट्टनम एरिया से तीन फेरीवाले गायब हुए हैं. दो फेरीवाले अल्ताप और शोएब लगभग 12 दिन पहले बासागुड़ा के पूसबाका से लापता हुए हैं. वहीं इमरान मद्देड़ क्षेत्र से गायब हुए हैं.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.