दुर्ग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज शहर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय स्मारिका के प्रकाशन की जिम्मेदारी दुर्ग संभाग को सौंपी जाएगी।
इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा द्वारा दुर्ग शहर युवा मंच के अध्यक्ष पद पर ऋषभ तिवारी एवं महासचिव पद पर जितेंद्र पांडे की नियुक्ति की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव आशीष त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया सेल प्रभारी अभिषेक पांडे, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, नरेश चौरे, नंदकिशोर शर्मा, शिवाकांत तिवारी, शिव शर्मा, संतोष शर्मा, किशोर तिवारी, राकेश शर्मा, अनिल शुक्ला, संजय दुबे, हनुमान शर्मा, शशिकांत दुबे, रितेश शर्मा, अरुण मिश्रा एवं प्रकाश तिवारी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.