- रिसाली निगम ने कराया इंटर स्कूल प्रतियोगिता
रिसाली। स्वच्छता ही सेवा के पखवाड़ा के तहत रिसाली नगर पालिक निगम ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया। मैत्रीविद्या निकेतन रिसाली में निबंध लेखन, चित्रकला और स्लोगन में 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं महिलाएं रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुई।
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में हुए प्रतियोगिता में शा. विद्यालय नेवई, स्टेशन मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली आत्मानंद हिन्दी और अंग्रेजी के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता विषय को लेकर बच्चों ने स्लोगन में स्वच्छता पर विचार व्यक्त किया। वहीं कुछ बच्चों ने रंगो के माध्यम से केनवास पर स्वच्छता को समझाया। 60 मिनट के समय पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति का प्रदर्शन किया।
-विद्यालय में लगा प्रदर्शनी..
प्रतियोगिता के बाद मैत्रीविद्या निकेतन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों की कलाकृति को सजाया गया। निर्णायक मण्डल के सद्स्य डाॅ. डी.पी. देशमुख, रजनी रजक, एस.सजीव, आइरा आनंद, अरूणा धृतलहरे, विजय कश्यप ने स्लोगन, चित्रकला का अवलोकन किया।
-पुरस्कार के लिए चयनित..
स्लोगन प्रतियोगिता में हिन्दी माध्यम में प्रथम शालिनी टंडन, द्वितीय शिखा साहू शा.पूर्व मा.शा. मरोदा टैंक कक्षा 8वी एवं तृतीय अशमीत कौर सेजस रिसाली कक्षा 8वी, अंग्रेजी माध्यम में प्रथम नीलीमा, द्वितीय कुनाल रात्रे, तृतीय तुशाल साहू सेजस रिसाली कक्षा 8वी, चित्रकला में प्रथम अविहाश, द्वितीय हर्षिता यादव, तृतीय चेतन कुमार सेजस रिसाली कक्षा 8वी रंगोली में सुरेखा साहू नेवई भाठा, द्वितीय तोमेश्वरी ठाकुर तालपुरी बी ब्लाक, तृतीय किरण गौतम एचएससीएल काॅलोनी, मैराथन पुरूष में योगेश कुमार, विश्वजीत शर्मा, गौरव तांडी, महिला में सरिता देवांगन, सारिका मेश्राम, तरसेम कौर, बच्चों में वीर कुमार द्वार्वश यादव, मानिक कुमार ने स्थान प्राप्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.