-दृष्टि बाधित बच्चों के बीच सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम, कंप्यूटर व गैस चूल्हा भेंट
भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के प्रांगण में हंड्रेड हैंड्स सामाजिक संस्था वैशाली भिलाई द्वारा दृष्टि बाधित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नयनदीप विद्या मंदिर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद लिया।
इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के सचिव एस. सजीव, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं नयनदीप विद्या मंदिर के डायरेक्टर ज्ञानचंद जैन, पी. एस. बिंद्रा, सह सचिव सुमन कन्नौजे तथा वरिष्ठ सदस्य पी. सी. लालवानी उपस्थित रहे। उन्होंने हंड्रेड हैंड्स संस्था की गतिविधियों से परिचित होते हुए संस्था की महिलाओं के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
संस्था की ओर से श्रीमती मंजू बंसल ने उपस्थित जनों को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया और बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने दृष्टि बाधित बच्चों के कार्यों व उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उनके संगीत व प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
संस्था की ओर से बच्चों के स्कूल नयनदीप विद्या मंदिर को एक कंप्यूटर सेट और गैस चूल्हा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था से श्रीमती स्वाति जैन, गीतिका, डॉ. बीना संजीव, नीपा अग्रवाल, नीता मेहता, मधुलिका जैन, पार्वती जैन, रविंदर अरोड़ा, रितु चांडक, कमल सैनी, कांति सैनी और आदर्श कौरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्य सुश्री श्वेता महोबिया ने विद्यालय की शिक्षा संबंधी गतिविधियों और बच्चों की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने संस्था की ओर से दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के डायरेक्टर ज्ञानचंद जैन ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.