दुर्ग। बोरसी कॉलोनी निवासी एवं टेंट व्यवसायी चार्ली मसीह 68वर्ष का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 7 मार्च, शनिवार को दोपहर 12.30 बजे उनके निवास स्थान से कब्रिस्तान, नेहरुनगर भिलाई के लिए रवाना होगी। वे शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त कर्मचारी झरना मसीह के पति, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सैमसन मसीह के बड़े भाई और सागर व साहिल मसीह के पिताजी थे। स्व. चार्ली मसीह कसारीडीह सुभाषनगर स्थित सागर टेंट हॉउस के संचालक थे। वे नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर, दुर्ग मेनोनाईट चर्च के पूर्व अध्यक्ष, शीतला मंदिर सिविललाइन
कसारीडीह के आजीवन सदस्य, दुर्ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व मंत्री के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी रह चुके है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.