भिलाई। जलप्रदूषण रोकने के लिए विशालतम् नहीं बल्कि छोटी प्रतिमाएं बनानी चाहिए तथा उसका विसर्जन नदी, नाले, पोखर और तालाबों में नहीं वरन कुंड बनाकर करना चाहिए। आम जनता में यह संदेश देने के लिए सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन ने दुनिया की सबसे छोटी मां दुर्गा की प्रतिमा ही बना डाली है। मात्र एक चने के दाने जितनी छोटी इस मूर्ति को एक महिला श्रद्धालु अपने उंगली पर रखकर निहार रही है। कलाकार ने कहा है कि मानवीय सभ्यता के कारण धरती इतनी तेजी से प्रदूषित हो रही है कि आने वाले 20-30 वर्षों में यह रहने लायक भी नहीं बचेगी। जिसके लिए हम सबको मिल जुलकर प्रयास करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को हम स्वस्थ धरती दे सकें और जिसके लिए उन्हें अपने पूर्वजों पर गर्व हो। बहरहाल अंकुश द्वारा संगमरमर पत्थर को तराशकर बनाए गए इस कलाकृति की विशेषता है कि सूक्ष्मता के बावजूद इसमें माता की भावभंगिमा, आशीष देता हुआ हाथ, समस्त अस्त्र-शस्त्र और दहाड़ता हुआ शेर स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.