होम / बड़ी ख़बरें / मुंबई में अपने गीतों से समां बांध दिया गायक संजय ने
बड़ी ख़बरें
सेल-बीएसपी में लंबे वर्षों तक सेवारत संजय की दो ग़ज़लें भी रिलीज़
भिलाई। प्रसिद्ध गायक संजय सिंह ने मुंबई में हुए बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी गीतों से समां बांध दिया। भिलाई स्टील प्लांट में करीब 28 वर्षों की सुदीर्घ सेवा के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) से रिटायर हुए वरिष्ठ अफसर संजय सिंह लगातार देश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। हाल ही में उनकी दो गजलें भी रिलीज हुई हैं, जिनमें पहली गजल ’जज्बात’ को भिलाई निवासी प्रतिमा मिश्र ने तो दूसरी गजल ’बचपन’ को मशहूर शायर शिबली आजाद ने लिखा है।
गायक संजय सिंह ने बताया कि मुंबई के ऐतिहासिक फिरोजशाह मेहता सभागार में शनिवार को आयोजित बनारस लिटरेचर फेस्टिवल साहित्य और संस्कृति का ऐसा संगम बन गया, जिसने मुंबई की बरसात भरी शाम को यादगार बना दिया। नव भारत निर्माण समिति और मुंबई विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बारिश के बावजूद सभागार में जगह-जगह खड़े होकर लोग कार्यक्रम सुनते रहे। यहां प्रसिद्ध कलाकार रघुवीर यादव ने अपनी जीवन की गाथा सुनाई और परिचर्चा भाग लिया। वहीं ‘गुल्लक’सीरियल के प्रसिद्ध कलाकार जमील खान भी परिचर्चा में शामिल थे। प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती पर हुई परिचर्चा में कई दिग्गज कलमकारों ने हिस्सा लिया, जिसका संचालन आसिफ़ आजमी ने किया। ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर राही मासूम रज़ा और संजय सिंह दोनों मूलतः उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर से हैं।
रात का अंतिम सत्र संगीत और स्वर को समर्पित था। जिसमें प्रसिद्ध गायक संजय सिंह ने अपनी गायकी से पूरे माहौल को आत्मीय बना दिया। उनकी आवाज़ की मिठास और स्वर की गहराइयों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने देर तक तालियां बजाईं और कई लोग बार-बार उनसे गजलों को दोहराने की गुज़ारिश करते रहे। इसके साथ ही संगीतकार दिलीप सेन, सुप्रसिद्ध गायिका दीपा नारायण की मधुर आवाज और सोमंका की नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और बेमिसाल-यादगार बना दिया। संजय सिंह ने बताया कि इन दिनों वे देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर लगातार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.