राजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

86612092025112530whatsappimage2025-09-12at4.53.25pm(1).jpeg

-युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़, राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासन के साथ करें माँ भारती की सेवा – पवन साय
-राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को बनाएं मजबूत – राहुल योगराज टिकरिया
दुर्ग।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को शिवनाथ नदी तट स्थित होटल पृथ्वी पैलेस में भव्य रूप से संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की। इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कौरसेवाड़ा, रिकेश सेन, तेलगानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, युवा मोर्चा जिला  अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, महामंत्री उपकार चंद्राकर, संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
-राष्ट्रवादी विचारधारा ही संगठन की शक्ति – पवन साय
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। हमें राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य विस्तार, विचारधारा की समझ और उसे धरातल पर उतारना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
उन्होंने कहा – “हम सब उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। यह हमारे जीवन का सौभाग्य है कि हमें जनसंघ की परंपरा से जुड़े रहकर देशहित और समाजहित में कार्य करने का अवसर प्राप्त है। युवा मोर्चा को सेवा पखवाड़ा में विशेष भूमिका निभानी होगी और हर कार्यकर्ता को समाज का नेतृत्वकर्ता बनना होगा।”

Image after paragraph

-संगठन अनुशासन और समाज उत्थान जरूरी – संतोष पांडेय
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि संगठन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरक उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ऐसा कार्य करना है जिससे इस धरती पर ही स्वर्ग जैसा वातावरण बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा मोर्चा को समर्पित भाव से कार्य करना होगा।
-दुर्ग संभाग भाजपा की जीत का आधार – भूपेंद्र सवन्नी
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि दुर्ग संभाग से ही भाजपा सरकार का निर्माण हुआ। विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने कहा – “युवा मोर्चा में तप कर निकले कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता बनते हैं। अब सभी का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी के पक्ष में बने माहौल को और मजबूत करें।”
-युवा मोर्चा भाजपा की शान – राहुल योगराज टिकरिया
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की शान है। हर कार्यकर्ता को अनुशासित रहकर इस शान को बनाए रखना है। उन्होंने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रायपुर में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 10,000 युवाओं की सहभागिता होगी।
-विकसित भारत के संकल्प की ओर – सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प हमें पूर्ण करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक अनुशासित और संगठित रहकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से हमेशा सीखने की भावना रखने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Image after paragraph

-संचालन और आभार ..
बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग ने किया।
-भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ..
बैठक में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर-मोहला, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, दीपक चोपड़ा, विजय जायसवाल, राजा महोबिया, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, नितेश साहू, रितेश शर्मा, नमिता बांसोड़, नवीन पवार, सानिध्य चंद्राकर, राजा बैरागी, अनिकेत यादव, हिमांशु सिंह, निरंजन दुबे, उमंग ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसमें भविष्य की रणनीति, संगठन विस्तार, सेवा कार्यों और 2028-29 के चुनावी तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.