होम / दुर्ग-भिलाई / महापौर शशि ने मंत्री अरूण से मांगा पार्षद निधि
दुर्ग-भिलाई
-महापौर परिषद के सद्स्यों ने सौंपा मांग पत्र
रिसाली। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने न केवल पार्षद निधि की राशि बल्कि विकास के लिए राशि की मांग की है। महापौर अपने परिषद के सद्स्यों के साथ नवा रायपुर पहुंची मंत्री आवास पहुंची थी। वहां उन्होंने नवगठित रिसाली के विकास के लिए मांग पत्र भी सौंपा।
महापौर शशि ने निकाय क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोग करने की बात उप मुख्यमंत्री से की। महापौर शशि ने वित्तीय वर्ष 24-25 के महापौर निधि शतप्रतिशत राशि व समस्त पार्षदगणों के पार्षद निधि के 50 प्रतिशत राशि प्रदान किए जाने का अनुरोध भी की। उनका कहना था कि राशि से जनहित के अति आवश्यक विकास कार्य किया जा सकेंगे। उन्होंने रिसाली निगम के लिए 2 नग शव वाहन, 2 नग चलित शौचालय क्रय कर प्रदान करने का अनुरोध उप मुख्यमंत्री से की है। इस दौरान एम.आई.सी, अनिल देशमुख, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, रोहित धनकर, जमुना ठाकुर, ममता यादव पार्षद विनय नेताम उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.