होम / दुर्ग-भिलाई / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सचिव एवं जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को विगत 30 वर्षों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ परीक्षण मार्गदर्शन शिविर प्रतिभा खोज निःशुल्क शिक्षा जिला चिकित्सालय में जरूरत मंद की सेवा एवं रचनात्मक कार्यक्रम में उल्लेखनीय भूमिका के लिए छःग शासन के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा मानव सेवा सम्मान 2025 के लिए मंत्रालय में सम्मानित किया गया। विदित हो कि मानव सेवा सम्मान के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा गोंडवाना समाज रत्न और विज्ञान विकास केंद्र आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के लिए सकारात्मक सेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए भी प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मान हुआ है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस सम्मान के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से नीलकंठ गढ़े केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधागढ़ के महासचिव छग शासन के वन मंडल सदस्य उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.