बड़ी ख़बरें

कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

366050920251416451000021926.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर में स्थापित छोटे-बड़े सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पुलगांव-अंजोरा मार्ग स्थित शिवनाथ नदी के पुल विसर्जन स्थल पर किया जाएगा। इसी क्रम में आज कलेक्टर  अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Image after paragraph

उन्होंने बताया कि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के छोटे पुल के मध्य क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। वहीं छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन अंजोरा साइड पर बनाए गए विशेष विसर्जन स्थल पर होगा। इसके लिए प्रतिमाओं को बड़े पुल से होकर ले जाया जाएगा तथा पुल के अंतिम छोर पर बने मार्ग से नदी में उतारकर विसर्जन किया जाएगा। दोनों ही विसर्जन स्थलों पर क्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Image after paragraph

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मिनीमाता चौक से अंजोरा बायपास तक केवल विसर्जन वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहन दुर्ग-अंजोरा बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे। जनसामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर दोनों ओर 60 फीट की अस्थायी रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि आने-जाने वाले लोग सुरक्षित एवं सतर्क रह सकें।

Image after paragraph

निरीक्षण के दौरान एडीएम अभिषेक अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम दुर्ग  सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग  हरवंश मिरी, एसडीएम भिलाई  हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव, तहसीलदार  प्रफुल गुप्ता, ईई सीएसपीडीएल  रवि दानी, सीएसपी रघुनंदन राठौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.