
दुर्ग/भिलाई। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक यातायात डायवर्सन लागू रहेगा। इस दौरान भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
इस संबंध में 24 मार्च को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने विस्तृत योजना तैयार की।
हल्के वाहनों के लिए डायवर्सन
दुर्ग से रायपुर की ओर:
एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर जाने वाले वाहन नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग से जाएं
सुपेला, भिलाई, रिसाली से जाने वाले वाहन उतई-सेलूद-ढौर-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग अपनाएं
खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से जाने वाले वाहन सिरसा गेट-सिरसा खुर्द-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग लें
कुम्हारी क्षेत्र के वाहन टोल पार कर दाहिने पुल से ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे

रायपुर से दुर्ग की ओर:
भनपुरी, गुढ़ियारी, टाटीबंध से आने वाले वाहन चन्दनीडीह-पुराना रपटा पुल मार्ग से आएं
रायपुरा से आने वाले वाहन महादेवघाट-अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग का उपयोग करें
भारी एवं मध्यम वाहनों के लिए डायवर्सन
दुर्ग से रायपुर:
कुम्हारी ब्रिज से सिंगल लाइन में आवागमन
राजनांदगांव से आने वाले भारी वाहन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक बाफना टोल के पास रोके जाएंगे
भिलाई औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित
नंदिनी, अहिरवारा से आने वाले वाहन मुरमुंदा-ओटेबंध-उरला (रिंग रोड 4) से जाएं
रायपुर से दुर्ग:
ब्रिज पर सिंगल लाइन आवागमन
महासमुंद से आने वाले वाहन शाम 5 से रात 8 बजे तक मंदिर हसौद के पास रोके जाएंगे
सिलतरा-उरला क्षेत्र से आने वाले वाहन नंदनवन कटिंग (रिंग रोड 4) पर रोके जाएंगे
प्रशासन और निर्माण एजेंसी के निर्देश
डायवर्सन प्वाइंट पर रूट मैप, संकेतक बोर्ड और फ्लेक्स अनिवार्य
मरम्मत अवधि में 24 घंटे वालेंटियर तैनात रहेंगे
ब्रिज और प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे क्रेन उपलब्ध रहेगी
यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 01 से 30 अप्रैल तक कुम्हारी मार्ग से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.