होम / बड़ी ख़बरें / ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत दुर्ग यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण, सुधारात्मक कार्यवाही की पहल
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। शहर में ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 5 सितंबर 2025 को राजेन्द्र प्रसाद चौक में यातायात व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने पाया कि न्यू सिविल लाइन्स मार्ग से आने वाले वाहनों हेतु निर्मित लेफ्ट टर्न फ्री मानक के विपरीत अत्यधिक चौड़ा बना हुआ है।
इस स्थिति के कारण न केवल आमजन के आवागमन में असुविधा हो रही थी, बल्कि यातायात प्रवाह बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की संभावनाएँ भी बढ़ रही थीं। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस अधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त दुर्ग सुमित अग्रवाल को इस तथ्य से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट टर्न फ्री को संकुचित करने से यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाई जा सकती है।
यातायात पुलिस का कहना है कि यह विषय पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति बैठक में भी उठाया जा चुका है। उनका मानना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की प्रभावशीलता तभी सुनिश्चित की जा सकती है जब एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) एवं इंजीनियरिंग के बीच उचित समन्वय स्थापित हो। इसी दृष्टिकोण से नगर निगम और यातायात पुलिस मिलकर सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दुर्घटनारहित यातायात प्रणाली सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न केवल सख्त प्रवर्तन बल्कि आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार भी किए जा रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.