होम / बड़ी ख़बरें / हड़ताल की वजह से इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न हो,जनता की सेहत से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है - डॉ. प्रतीक उमरे
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने तत्काल पहल करने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि हड़ताल की वजह से दुर्ग में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं।जिला अस्पताल,सिविल अस्पताल सुपेला सहित सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है।जिला अस्पताल दुर्ग में टीबी के मरीज दवा के लिए भटक रहे हैं।ईसीजी जांच बीएससी नर्सिंग छात्राओं के भरोसे चल रहा है।हमर लैब में ब्लड टेस्ट के लिए बीएससी नर्सिंग छात्राओं से निकलवाया जा रहा है।जिला अस्पताल दुर्ग में टीबी ओपीडी तक बंद है।पोषण पुनर्वास केंद्र भी बंद हो गया है।सिविल सर्जन वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठें हैं। यहां तक कि बाल रोग निदान केंद्र,एसएनसीयू और कुपोषित पोषण आहार केंद्र भी बंद है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत हैं और इनमें अवरोध नहीं आना चाहिए।आकस्मिक एवं गंभीर सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।हड़ताल की वजह से इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न हो।स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित करने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाया जाए तथा सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में मरीजों को हड़ताल की वजह से कोई तकलीफ या असुविधा ना हो।सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए एक मध्यस्थ समिति गठित करनी चाहिए,जो दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कर सके क्योंकि जनता की सेहत से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.