होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग जिला भाजयुमो ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन, “गली-गली कांग्रेस” से “गाली वाली कांग्रेस” बन चुकी है पार्टी – सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल के बिहार दरभंगा के चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में दुर्ग के पटेल चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, भाजपा मंत्री दीपक चोपड़ा, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुतला दहन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की भाषा शैली को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कड़ी निंदा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा – “कांग्रेस पार्टी लगातार हार से बौखलाहट में है और राजनीतिक जमीन खोने के बाद अभद्र भाषा का सहारा ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अश्लील टिप्पणियां कांग्रेस नेताओं की निराशा और हताशा को दर्शाती हैं। बिहार की पावन भूमि, जहां चाणक्य और बुद्ध जैसे महापुरुष हुए, वहां की जनता राहुल गांधी की भाषा देख रही है और निश्चित ही चुनाव में इसका जवाब देगी।”
भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा – “राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा का पालन होना चाहिए। राहुल गांधी यह सोचते हैं कि गाली देकर राजनीति में आगे बढ़ेंगे, परंतु लोकतांत्रिक राजनीति में गाली देने वाला कभी सफल नहीं हो सकता। बिहार की जनता चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।”
आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, पार्षद गुलशन साहू, उमंग ताम्रकार, विशाल शर्मा, यश वर्मा, यश कसेर, राजा बैरागी, हर्ष चंदेल, जय सिंह राजपूत, अमित पटेल,अनिकेत यादव, राहुल देवांगन, ऋषि यादव, अंकुर देशमुख, अरविंद पिल्ले, आकाश यादव, शुभम यादव, विधान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.