दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन प्रसाद जायसवाल जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

57814082025115244whatsappimage2025-08-14at5.18.41pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीसाबंदी रहे गोवर्धन प्रसाद जायसवाल जी का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के पश्चात आज प्रातः वार्ड क्रमांक 53, न्यू आदर्श नगर, दुर्ग स्थित निवास स्थान पर पार्थिव देह को सुबह 10 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Image after paragraph

इसके उपरांत पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम पाटन के तरीघाट ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान अनेक लोग भावभीनी विदाई देने पहुंचे। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, लोकतंत्र सेनानी राम पाटणकर, पार्षद नरेन्द्र बंजारे, श्रीमती सविता पोषण साहू, शम्भू पटेल, दिलीप साहू, दिनेश देवांगन, संतोष तिवारी, तेखन सिन्हा, विनोद चंद्राकर, आशीष बघेल, भूपेंद्र साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Image after paragraph

प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें पूर्ण सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री जायसवाल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.