दुर्ग

सावन मेला का शुभारंभ, मनोरंजक प्रतियोगिताएं रही आकर्षण का केन्द्र

42402082025131339whatsappimage2025-08-02at6.41.02pm.jpeg

-दुर्ग नगर निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन मेला में महिलाओं की जुटी भीड़
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम द्वारा केवल भवन परिसर स्टेशन रोड में आयोजित दो दिवसीय रिमझिम सावन मेला का भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने शनिवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्से वाड़ा, महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष उषा टावरी, सभापति श्याम शर्मा, महिला एवं बाल कल्याण समिति प्रभारी शशि साहू, संस्कृति, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण समिति प्रभारी हर्षिका संभव जैन, अन्य एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Image after paragraph

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने महिलाओं को सावन उत्सव की बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। सावन मेला में सुश्री पांडेय ने महिलाओं के साथ झूला झुलकर सावन उत्सव की खुशियां मनाई। इसके अलावा उन्होने सावन मेला में महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके उत्पादों की सराहना की। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने महिलाओं को सावन उत्सव की बधाई दी है।

Image after paragraph

सावन मेला में महिलाओं के लिए 10 से अधिक मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी, हावजी, प्रतियोगिता पारंपरिक पहनावा प्रतियोगिता, गीत संगीत व नृत्य आधारित गतिविधियाँ और घरेलू सज्जा व रसोई प्रतिभा आधारित खेलों में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा साबित की। यह सावन मेला 3 अगस्त को भी चलेगा। सावन मेला के पहले दिन शनिवार को महिलाओं की खूब भीड़ जुटी। जिससे सावन मेला में दिनभर खुशियां बिखरी रही। रविवार को सावन मेले का समापन समारोह में मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी शामिल होंगी।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.