होम / बड़ी ख़बरें / बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने बिजली दफ्तर में बोला हल्ला
बड़ी ख़बरें
-नारेबाजी कर बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने उठाई आवाज
दुर्ग। बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को आदित्य नगर स्थित बिजली ऑफिस का घेराब किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेचाजी की। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बिजली ऑफिस के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे बिजली उत्त्पादक राज्य में जनता पर बार-बार बिजली दर का बोझ डालना सरासर अन्याय है। चौथी बार वृद्धि बताती है कि सरकार की मंशा वसूली की है न कि राहत की। भाजपा सरकार कहती है कि यह मामूली बढ़ोतरी है, लेकिन गरीब परिवारों के लिए ये मामूली नहीं ये उनकी थाली से एक-एक रोटी छीनने जैसा है। बीते कुछ महीनों में बिजली दरों में लगातार 3 बार वृद्धि की गई है। इसका सीधा असर अम उपभोक्ताओं, किसानों, दुकानदारों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं का औसतन मासिक बिल पहले जहां 800 1000 था, अब वह 1500 2000 तक पहुँच गया है। छोटे
.jpeg)
व्यापारियों की दुकानों के बिजली बिल भी लगभग दोगुने हो गए हैं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कई आम नागरिकों ने बताया कि उन्हें पिछले महीने की तुलना में अधिक बिजली बिल आया है। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि हमने तो एसी तक नहीं चलाया, फिर भी 1800 का बिल आ गया है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि जब तक सरकार बिजली दरों में की गईं बढ़ोतरी वापस नहीं लेती, तब तक ऐसे आंदोलन राज्यभर में जारी रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, छाया सांसद राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अलताफ अहमद, महिप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, प्रेमलता पोषण साहू, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, शिवाकांत तिवारी, शहर जिला
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सत्त्यवती वर्मा, महेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, रत्ना नारमदेव, निर्मला साहू, किरण हरीश साहू, रायसिंग दीकोला, राकेश सिन्हा, नासिर खोखर, परमजीत भुई, पिंकी झा, निकिता मिलिंद, निकिता सिंह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर, विनोद सेन, कमलेश कुमार, रमेश श्रीवास्तव, हरीश साहू, हेमंत तिवारी, अनुप पाटिल, कुणाल तिवारी, बेटी नवरंग, केशव सिन्हा, शंकर ठाकुर, प्रकाश जोशी, सुशील भारद्वाज, दुष्यंत देवांगान, सुधीर चंदेल, अविनाश यादव, फिरोज खान, आनंद कपूर ताम्रकार, शबाना निशा रानी, शिल्पी सम्मदार शिशिरकांत कसार, त्रिशरण डोंगरे, सन्नी साहू एजाज खान, संदीप बोग, मोहित बालदे, अजय जैन, सारस्वत पडिय, कुंती बर्वे, भीम सेन, रुपेश शर्मा, दीपक जैन के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.