ब्रेकिंग

नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

55910062026123215whatsappimage2026-06-10at5.58.40pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर सस्ते दाम में बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, एक कार, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार बोरसी निवासी जितेंद्र साहू की शिकायत पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी लोगों को यह कहानी सुनाते थे कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ खजाना या हंडा मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और सिक्के हैं। इसके बाद वे नकली धातु को असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का लालच देते थे और लोगों से रकम लेकर फरार हो जाते थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों और सतत निगरानी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद धातु प्रथम दृष्टया नकली पाई गई है, जिसका उपयोग लोगों को ठगने के लिए किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार टंडन (50) निवासी गाड़ाडीह, थाना उतई, पन्नालाल कुर्रे (42) निवासी सीपत पिपरिया, जिला कोरबा, गणेशराम गंधर्व (56) निवासी सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम, रामस्वरूप रौतेल (30) निवासी जगतपुर, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) तथा भानुप्रताप डहरिया (40) निवासी तारा भाटापारा, थाना पाटन, जिला दुर्ग शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, 6.38 ग्राम वजन का सोने के सिक्के जैसा दिखने वाला धातु का सिक्का, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक CG-04-HC-6220, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य सामग्री जब्त की है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी पन्नालाल कुर्रे के विरुद्ध इसी प्रकार की ठगी के अन्य मामलों की जानकारी मिली है, जबकि दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ पूर्व में मारपीट और संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज पाए गए हैं।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सस्ते दाम पर सोना, चांदी या अन्य बहुमूल्य वस्तुएं बेचने के प्रलोभन में न आएं और किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले वस्तु की सत्यता की जांच अवश्य कर लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.