होम / बड़ी ख़बरें / ब्रेकिंग : होटल सागर इंटरनेशनल, विजय अग्रवाल के घर और ऑफिस में तड़के 6 बजे से ईडी की छापेमारी
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर विजय अग्रवाल के ठिकानों पर आज सुबह ईडी का बड़ा एक्शन! दुर्ग के दीपक नगर स्थित होटल सागर इंटरनेशनल, विजय अग्रवाल के घर और ऑफिस में तड़के 6 बजे से ईडी की छापेमारी जारी। तीन इनोवा गाड़ियों में पहुंची ईडी टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात।
सूत्रों के मुताबिक विजय अग्रवाल के नाम कई फर्में चल रही हैं। तीन भाइयों के इस ग्रुप को छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के समय मिड डे मील का भी बड़ा ठेका मिला था।

यही नहीं, पिछले साल रेल नीर घोटाले में भी इस परिवार पर गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल तीन भाइयों में अब संपत्ति का बंटवारा हो चुका है, फिर भी ईडी की नजर इस पूरे ग्रुप पर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस परिवार का रायपुर में कोर्टयार्ड मैरियट होटल भी है, जो जांच के दायरे में आ सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.