होम / बड़ी ख़बरें / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मिले राहुल गांधी से
बड़ी ख़बरें
- आदिवासी विधायकों का दल मिला नेता प्रतिपक्ष से
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आदिवासी विधायकों का एक दल कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला। छत्तीसगढ़ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व विधायक अमरजीत भगत सहित अनेक आदिवासी विधायक राहुल गांधी से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। आदिवासी विधायकों ने जल, जंगल, जमीन में हो रहे फर्जीवाड़े में नेता प्रतिपक्ष को जानकारी दी है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी विधायकों को भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यक्रमों का विरोध करने का निर्दश दिया है। इस अवसर पर आदिवासी विधायक बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि एक दिवसीय मुलाकात के पश्चात सभी रायपुर लौट जाएंगे। दीपक बैज ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यृुत दरों मेें बढ़ोत्तरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आज दीपक बैज का कार्यक्रम दो वर्ष का पूरा हो गया। ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न खदानों को एक निजी कंपनी को देने का विरोध कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.